



सोनारडीह भू धंसान: भाकपा माले ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): भाकपा माले ने सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबाड़ी में मंगलवार शाम हुई भू धंसान और तीन लोगों के मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षित जगह पर पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि 6 महीना के अंदर बाघमारा प्रखंड में दर्जनों व्यक्ति असमय ही काल के गाल में समा गए हैं। इसके बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की नींद नहीं टूटी । हर घटना के बाद राहत और बचाव के नाम पर लीपापोती कर दिया जाता है। नेताओं ने घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ
कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक ऎसा नहीं होगा तब तक लोग अपनी जान खोते रहेंगे।


