Advertisements



सोहराय पर्व पर बरद खूंटा का आयोजन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कहालडीह गांव में बुधवार की शाम सोहराय पर्व के मौके पर बरद खूंटा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने अपने बैलों को खूंटे में रस्सी के सहारे बांधकर मांदर ढोल नगाड़े के साथ सोहराय गीत गाते हुए रिझाया। मौके पर भाजपा के युवा नेता जगदीश रवानी, महीलाल रवानी, सुधीर चंद्र रवानी, हिरण रवानी, पवन रवानी, जितेंद्र महतो, सुभाष महतो, जलेश्वर महतो, जेठू रवानी आदि थे।

