सनातन धर्म जागरण समिति का आक्रोश प्रदर्शन 4 को

Advertisements

सनातन धर्म जागरण समिति का आक्रोश प्रदर्शन 4 को

डीजे न्यूज, धनबाद: सनातन धर्म जागरण समिति के संयोजक प्रमोद कुमार झा ने कहा की बांग्लादेश में नृशंस हत्या का सुनियोजित षड़यंत्र आज भी जारी है। इसके खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर 4 जनवरी को आक्रोश प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा। गांधी सेवा सदन में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आक्रोश प्रदर्शन में धनबाद के राष्ट्रवादी स्वयसेवी संस्थाएं एवं राष्ट्रीय विचार से संपोषित संस्थायें सहित हिन्दुओं एवं सनातनि एक साथ मिलकर सनातन धर्म जागरण समिति धनबाद के बैनर के साथ भाग लेंगे।
पत्रकार वार्ता में संजय तिवारी सहसंयोजक, जयप्रकाश नारायण सिंह सहसंयोजक, बिन्देश्वरी प्रसाद कार्यसमिति सदस्य सहित रत्नेश कुमार, गौतम कुमार, सुयश कुमार, राजू सिंह, अंशु कुमार तिवारी एवं अजय जयसवाल उपस्थित रहें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top