



समय पर होगा जनता का काम : प्रमिला मेहरा

महापौर प्रत्याशी का वार्ड नंबर 09, 11 और 22 में जनसंपर्क अभियान
डीजे न्यूज,गिरिडीह : निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 09, 11 और 22 के विभिन्न मुहल्लों में शनिवार को झामुमो समर्थित महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा का जनसंपर्क अभियान चला। जन सम्पर्क अभियान के दौरान लोगों से आशीर्वाद मांगा और कहा कि आपकी बेटी, आपकी बहन चुनाव में खड़ी है। यदि आप मुझे मेयर बनाते हैं तो शहर का समुचित विकास होगा। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि मैं शहरी क्षेत्र की समस्याओं से, आपकी समस्याओं से अच्छी तरह से अवगत हूंँ। मेयर बनी तो निश्चित समय में आपकी समस्याओं को हल करने का काम करूंगी।
मौके पर राकेश कुमार राकी, शाहनवाज अंसारी, मो तुफान, सोनू एजाज, अल्कामा, मो वसीम राजा, मो पप्पु, गीता शर्मा, प्रमिला कुमारी, सुशील शर्मा सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।




