Advertisements




समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।
जनता दरबार में जमीन से संबंधित आवेदन, राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन, होमगार्ड बहाली से संबंधित आवेदन, भूमि मापी से संबंधित आवेदन समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से उपायुक्त अवगत हुए।




