समरसता दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता

Advertisements

समरसता दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दन्तो पंत ठेंगड़ी की 21वीं पुण्यतिथि समरसता दिवस के उपलक्ष्य में बरोरा में एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में रवीन्द्र संघ ने नेहरु कलव मुराईडीह को पेनाल्टी के द्वारा 5–4 से हराया। दूसरे मैच में एसके क्लब प्रधानखंता ने संगम क्लब पाकेरबेडा को पेनाल्टी शुट से 3—1 से पराजित किया। निर्णायक की भूमिका संतोष रजक, रविलाल हेंब्रम और संजय हेंब्रम ने निभाई।
संघ के महामंत्री सह सुरक्षा बोर्ड सदस्य कोल इंडिया सह एपेक्स सुरक्षा समिति सदस्य बीसीसीएल भौमिक महतो, पूर्व प्रभारी  मोहनलाल महतो, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवनाथ चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम नोनियां, उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार कश्यप, संयुक्त सचिव  तुलसी महतो, प्रशांत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह , भोला बाउरी, नरेश कुमार भुइयां, राजाराम गहलौत , सुरेश महतो,  धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, विक्की कुमार, विनय पांडे , अशोक, नंदूराम दुसाध आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top