सम्मेलन में केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार

Advertisements

सम्मेलन में केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति पलानी शाखा का द्वितीय सम्मेलन बुधवार को फूलों झानो नगर पलानी में संपन्न हुई। उदघाटन समिति की जिलाध्यक्ष उपाशी महताईन ने किया।
उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकलापों की तीखी आलोचना की। उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल आदि प्रदेशों में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे को ढकोशला बताया। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के लिए सरकार की गलत नीति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने महिलाओं को संगठित होकर आंदोलन करने की जरूरत बताया।
पलानी शाखा का पुनर्गठन
पुरनी देवी अध्यक्ष, हिमानी महताईन सचिव एवं रीना देवी कोषाध्यक्ष चुनी ग ई।
मौके पर मालती देवी, किरण देवी, रजनी देवी, सावित्री देवी, शर्मिला देवी, ममता देवी, गायत्री देवी, कैकई देवी आदि उपस्थित थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top