समाजवादी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को दिया समर्थन

Advertisements

समाजवादी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को दिया समर्थन

डीजे न्यूज, झरिया( धनबाद): समाजवादी पार्टी बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने झरिया के बिहार बिल्डिंग कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संजीव सिंह को मेयर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे संजीव सिंह को अपना समर्थन देकर उन्हें मेयर की कुर्सी तक पहुंचाएं। अवधेश तिवारी ने कहा कि संजीव सिंह एक योग्य और जनप्रिय नेता हैं, जो शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top