समाजसेवी रूपेश सिंह ने गरीबों के साथ मनाई शादी की सालगिरह

Advertisements

समाजसेवी रूपेश सिंह ने गरीबों के साथ मनाई शादी की सालगिरह

डीजे न्यूज, गिरिडीह :

गिरिडीह सदर प्रखंड के आदिवासी सुदूर क्षेत्र भलसुमिया गांव में चतरो निवासी समाजसेवी रूपेश सिंह ने अपनी शादी की सालगिरह गरीबों के साथ मनाई। इस मौके पर रूपेश सिंह अपनी धर्म पत्नी के साथ उक्त गांव पहुंचकर गरीबों को भरपेट भोजन कराया और उनके बीच अलग-अलग प्रकार के अंग वस्त्रों का वितरण किया।

गरीबों के साथ मनाया खास दिन

रूपेश सिंह ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों के साथ भरपेट भोजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने की सराहना

भाजपा के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे और अन्य भाजपाइयों ने रूपेश सिंह और उनकी पत्नी को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए इस नेक कार्य की खूब सराहना की। रूपेश सिंह जन कल्याण संगठन चलाते हैं और लंबे समय से जरूरतमंदों की सेवा करते हुए आ रहे हैं।

मौजूद रहे भाजपा नेता

मौके पर भाजपा नेता विनय सिंह, कामेश्वर पासवान, महेंद्र वर्मा समेत रूपेश सिंह के परिजन मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top