Advertisements



स्कूली बच्चों के बीच स्लोगन व डिबेट प्रतियोगिता
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र के तत्वावधान में शनिवार को आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलकडीह में स्लोगन व डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य उमेश कुमार रवानी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा।
सचिव त्रिपुरारी सिंह, शिक्षक गणेश चटर्जी, केशव कुमार तिवारी, मनोज कुमार सिंह, सुलेखा कुमारी, उर्मिला विश्वकर्मा, इंदु सिंह, तनवीर आलम, अरविंद पाण्डेय, सपन चटर्जी, अमित कुमार सिंह, सुनील कुमार रवानी, अर्जुन कुमार रवानी, राखी, नेहा, एमएन खान आदि थे।
