Advertisements




स्कूल को उपलब्ध कराए गए उपस्कर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बाघमारा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुवरडीह में आईडीबीआई बैंक शाखा बलियापुर की ओर से स्कूली बच्चों के लिए उपस्कर का वितरण किया गया। जिसमें टेबल, अलमारी, पंखा, बेंच, डेस्क, कुर्सी आदि सामग्रियां शामिल है। मुखिया कल्पना गोराय एवं पूर्व मुखिया संजीत गोराय ने आईडीबीआई बैंक शाखा के इस कार्य की काफी सराहना किया तथा इसके लिए बैंक के पदाधिकारियों को बधाई दी। मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक संदीप दत्त, अखिलेश सिंह, संजय कुमार, बम कुमार महतो, प्रधान शिक्षिका नीता गोराय, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार महतो, गणेश महतो आदि थे।




