सिविल सेवकों के संरक्षक संत थे सरदार पटेल : प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार

Advertisements

सिविल सेवकों के संरक्षक संत थे सरदार पटेल : प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार

 

डिग्री कॉलेज टुंडी में सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : डिग्री कॉलेज, टुंडी में शुक्रवार को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के बिरसा मुंडा सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार ने की।

समारोह की शुरुआत लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की वक्ता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रानी सिंह ने छात्रों और स्वयंसेवकों को सरदार पटेल के देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने में किए गए ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराया। भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रीतम कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद भारत की 562 रियासतों को एकीकृत कर राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखी। इसी कारण उन्हें “लौह पुरुष” कहा गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के सिविल सेवा प्रणाली के संस्थापक माने जाते हैं और उन्हें “सिविल सेवकों के संरक्षक संत” के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रानी सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top