सिर्फ पेड़ लगाएं ही नहीं, उसके संरक्षण का भी लें संकल्प : नागेंद्र महतो 

Advertisements

सिर्फ पेड़ लगाएं ही नहीं, उसके संरक्षण का भी लें संकल्प : नागेंद्र महतो

बगोदर में भव्य रूप से मनाया गया 76वां वन महोत्सव, ग्रामीणों और छात्रों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह) : बगोदर प्रखंड क्षेत्र के औरा–पोचरी मार्ग पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, हजारीबाग (पूर्वी वन प्रमंडल) के तत्वावधान में बुधवार को 76वां वन महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक महतो ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण मिल सके। इस अवसर पर डीएफओ विकास कुमार उज्जवल, प्रमुख आशा राज, विशसूत्री अध्यक्ष सरवर खान, जिप सदस्य प्रतिनिधि माथुर प्रसाद, रेंजर सुरेश राम, अनिल अग्रवाल, सोनू सिंह, रघु सोनी, प्रयाग महतो, बीरबल महतो, सेवा रविदास, सहदेव महतो, देवेंद्र मंडल, कार्तिक महतो समेत वनकर्मी, अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और पौध वितरण भी किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top