सिनिडीह में सड़क हादसा, छात्राएं जख्मी

Advertisements

सिनिडीह में सड़क हादसा, छात्राएं जख्मी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): महुदा- राजगंज फॉर लेन पर मधुबन थाना क्षेत्र के सिनिडीह कांटा के समीप शुक्रवार को ट्रक ने पीछे से मारुति वैन को टक्कर मार दी। घटना में मारुति वैन में बैठे नौ छात्राएं सहित चालक जख्मी हो गए। चालक और दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई है। छात्राएं बोर्ड परीक्षा देने महुदा से कतरास जा रही थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी छात्राओं को इलाज के लिए कतरास के निजी नर्सिंग होम में भेजने की व्यवस्था कराई। इस घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर भागने लगा, लेकिन सोनारडीह रेलवे फाटक बंद रहने के कारण फंस गया। मधुबन पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जख्मी छात्राएं महुदा थाना क्षेत्र के
20/21 मुरलीडीह, लाल बंगला इलाके की बताई जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top