सिंह मेंशन में सम्मान समारोह आयोजित मेयर संजीव व विधायक रागिनी ने महिलाओं को किया सम्मानित

Advertisements

सिंह मेंशन में सम्मान समारोह आयोजित

मेयर संजीव व विधायक रागिनी ने महिलाओं को किया सम्मानित

 

डीजे न्यूज, धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिंह मेंशन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए अतिथियों ने कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर समाज और देश को नई दिशा दे रही हैं।

इस मौके पर महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक भागीदारी और महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी का सम्मान और अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है, तभी समाज का समग्र विकास संभव है।
मेयर संजीव सिंह ने कहा कि महिलाएँ समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से देश और समाज को आगे बढ़ा रही हैं। धनबाद नगर निगम भी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।
विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति है। महिलाओं को सम्मान और अवसर देने से समाज और अधिक मजबूत और विकसित बनता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top