सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान 30.2 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 37 सौ जुर्माना वसूला

Advertisements

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान

30.2 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 37 सौ जुर्माना वसूला

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम के धनबाद, कतरास, छाताटांड़  झरिया एवं सिंदरी अंचलों में सोमवार को अलग-अलग टीमों ने बाजारों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर औचक निरीक्षण किया। दिनभर चले इस विशेष ड्राइव के दौरान कुल 50 निरीक्षण किए गए, जिनमें से 15 मामलों में प्लास्टिक प्रतिबंध अधिसूचना का उल्लंघन पाया गया और संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी।  टीमों ने विभिन्न स्थानों से लगभग 30.2 Kg प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति/जुर्माने के रूप में कुल 3,700 रुपये की राशि वसूल की।  नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम एवं स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के निर्देशों के अनुरूप यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी औचक कार्रवाई की जाएगी।
निगम ने नागरिकों व व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग व भंडारण तुरंत बंद करें, कपड़े/कागज/जूट के थैले जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाएँ तथा स्वच्छ  धनबाद के लक्ष्य में सहयोग दें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top