Advertisements

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए किया जागरूक
डीजे न्यूज, धनबाद:
धनबाद रेल मंडल में चल रहे विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के सातवें दिन बुधवार को धनबाद, गोमो, पारसनाथ, डाल्टनगंज एवं गढ़वा रोड स्टेशनों पर स्थित फूड स्टॉल वेंडर का निरीक्षण किया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज एवं सिंगरौली स्टेशनों पर स्थापित बोतल क्रशिंग मशीनों का निरीक्षण किया गया तथा लोगों को बोतल क्रशिंग मशीनों का उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया।