
सिनीडीह में ट्रांसफॉर्मर का क्वायल चोरी, लाखों की आबादी प्रभावित
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह कांटा के समीप स्थित संस्कृति भवन से शनिवार देर रात चोरों ने ट्रांसफॉर्मर का क्वायल चुरा कर भाग निकले। भवन की दीवार को तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। बीसीसीएल के द्वारा लगाए ग ए इस ट्रांसफॉर्मर से सिनीडीह, हनुमाननगर, प्रेमनगर, बिलबेड़ा आदि जगहों पर बिजली आपूर्ति की जाती है। क्वायल चुरा लेने से इलाके में विद्युतापूर्ति ठप है।
क्वायल की कीमत लाखों रुपए आंकी ग ई है। बिजली गुल होने का बाद लोग ट्रांसफॉर्मर रूम पहुंचे तब जाकर धटना की जानकारी हुई। लोगों ने घटना की सूचना बीसीसीएल के अधिकारियों को दे दी है। कंपनी की ओर से अभी तक किसी तरह का कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।
चोर दीवार तोड़कर ट्रांसफॉर्मर रूम के अंदर घुसे। ट्रांसफॉर्मर के अंदर से क्वायल को निकाला और आराम से चलते बने।