सिंदरी विधायक के दिवंगत भाई के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे सीएम हेमंत नगर आयुक्त व एसपी ने बलियापुर हेलीपैड का किया निरीक्षण

Advertisements

सिंदरी विधायक के दिवंगत भाई के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे सीएम हेमंत

नगर आयुक्त व एसपी ने बलियापुर हेलीपैड का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो के छोटे भाई स्वर्गीय डॉक्टर बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कर्म में शामिल होने सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को बलियापुर आएंगे। सीएम के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर बुधवार को नगर आयुक्त आशीष गंगवार, एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार बड़ादहा गांव पहुंचे। अधिकारियों  ने बलियापुर हवाई पट्टी स्थित हेलीपैड तथा हेलीपैड से विधायक चंद्रदेव के आवाश तक के सड़क का जायजा लिया। नगर आयुक्त के साथ बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, शिव शंकर उरांव, मुस्ताक आलम आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top