सिंदरी आयुष्मान स्वास्थ्य मंदिर में डॉक्टर की अनुपस्थिति से मरीज परेशान, नियमित सेवा की उठी मांग

Advertisements

सिंदरी आयुष्मान स्वास्थ्य मंदिर में डॉक्टर की अनुपस्थिति से मरीज परेशान, नियमित सेवा की उठी मांग
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : सिंदरी स्थित गुरुद्वारा के समीप संचालित आयुष्मान स्वास्थ्य मंदिर (सरकारी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र) में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि केंद्र में नियुक्त डॉक्टर डॉ. रूपक बनर्जी का नियमित रूप से आना-जाना नहीं होता, जिससे मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
मरीजों एवं उनके परिजनों का कहना है कि कई बार स्वास्थ्य केंद्र खुला तो रहता है, लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं रहते। ऐसी स्थिति में दूर-दराज से आने वाले रोगियों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ता है, जबकि कई लोगों को मजबूरी में निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र आसपास के कई मोहल्लों और बस्तियों के लिए एकमात्र सरकारी स्वास्थ्य सुविधा है। डॉक्टर की अनियमित उपस्थिति के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कभी-कभार ही कोई “भाग्यशाली” मरीज डॉक्टर के दर्शन कर पाता है।
क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि आयुष्मान स्वास्थ्य मंदिर में डॉक्टर की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top