सिमराढाब के मुखिया ने ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थल पर जलवाया अलाव

Advertisements

सिमराढाब के मुखिया ने ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थल पर जलवाया अलाव

डीजे न्यूज, बिरनी, गिरिडीह : 

बढ़ती ठंड और उससे हो रही परेशानियों को देखते हुए सिमराढाब पंचायत के मुखिया दिलीप दास ने सराहनीय पहल करते हुए अपने खर्च पर अलाव जलवाया। प्रखंड मुख्यालय सिमराढाब के मुख्य गेट तथा रांची–देवघर–दुमका मुख्य मार्ग पर लकड़ी की व्यवस्था कर अलाव जलाया गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली।

मुखिया द्वारा अलाव जलाए जाने के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों एवं यात्रियों ने राहत महसूस की और इस मानवीय कार्य के लिए मुखिया का आभार जताया। लोगों ने कहा कि इस वर्ष ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, ऐसे में मुखिया की यह पहल काफी सराहनीय है।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व वर्षों में प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती रही है, लेकिन इस बार दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड बढ़ने के बावजूद ऐसी कोई व्यवस्था नहीं दिखी। लोगों ने प्रशासन से भी जल्द से जल्द सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top