
सिमेवा के बीसीसीएल जोन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा का निधन, शोक की लहर
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद) :
सिमेवा के बीसीसीएल जोन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा का आकस्मिक निधन शुक्रवार को नागपुर में हो गया। वह वर्तमान में सिमेवा के केंद्रीय कमेटी में कार्यवाहक अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन पर शनिवार को बीसीसीएल के मोदिडीह कोलियरी हाजरी घर के समीप शोकसभा का आयोजन किया गया। सिमेवा के पदाधिकारी व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालो में सिनेमा के मोदीडीह कोलियरी सचिव मजहर अंसारी, अध्यक्ष मो. सबीर, मो. इम्तियाज, रामलाल भुझ्यां. नवीन कुमार सिन्हा, एएन झा, अहमद अंसारी, वनेश्वर महतो, मथुरा दास, अशोक कुमार, अर्जुन भुईयां, ध्रुप साव, राजेन्द्र तुरी, बादल सिंह, लखीराम मांझी, सुनील सिंह, पप्पू सिंह, संजय भगत, राजू कुमार, श्री भुईया आदि शामिल हैं।