सिजुआ व आसपास की खबरें:-

Advertisements

सिजुआ व आसपास की खबरें:-

सिजुआ स्टेडियम में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): जोगता नागरिक समिति के तत्वावधान में‌ सोमवार को सिजुआ स्टेडियम में स्वास्थ जाच शिविर लगाया गया।
जिम्स हास्पिटल कोलकाता के डाक्टरों की टीम ने लोगों की आंख, शुगर, बीपी, ईसीजी आदि की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। डा. संजय राय ने स्वास्थ्य जांच की। मौके पर बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, शंकर चौहन, नन्दु सेनगुप्ता ,पप्पु खान, मन्नु महतो ,एस के मोबीन, श्रीधर पाण्डे, मंगल चौहान , बिन्दवा देवी, कौशल्या देवी, हसीब खान, अजय चौहान, निर्मल कुमार आदि उपस्थित थे।
————————————————

रेल पटरी पर मिला सेवानिवृत्त कोलकर्मी का शव

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): आद्रा-गोमो रेलखंड के मालकेरा स्टेशन के रेल पटरी पर सोमवार दोपहर 60 वर्षीय वृद्ध का शव पाया गया। शव की पहचान कतरास थाना क्षेत्र के लालधौड़ा निवासी सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मी सीताराम भुइयां के रूप में हुई। सूचना पाकर भागा से राजकीय रेल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा तैयार कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को धनबाद भेज दिया। लोगों के मुताबिक किसी ट्रेन के नीचे आकर उसकी मौत हुई होगी। कुछ लोग तनाव के कारण आत्महत्या करने की भी बात कर रहे थे। फिलहाल मृतक लालधौड़ा में अकेले रहता था। उसकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है, जबकि बेटा पैतृक गांव गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top