सिदो-कान्हू के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत: तारा देवी

Advertisements

सिदो-कान्हू के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत: तारा देवी
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
हूल दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के सांवलापुर गांव में भाजपा की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सिदो- कान्हू की प्रतिमा का अनावरण भाजपा नेत्री तारा देवी एवं भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने किया। मौके पर सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ग ई।
भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा कि दोनों वीरों ने  जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय अस्मिता की रक्षा हेतु अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध जमकर लड़ाइयां लड़ी थी। उन्होंने कहा कि आज भी झारखंड में जल, जंगल, जमीन एवं आदिवासियों की अस्मिता पर संकट मंडरा रहा है। ऐसी स्थिति में महान क्रांतिवीरों के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। संबोधित करने वालों में घनश्याम ग्रोवर, मनोज मिश्रा, विश्वजीत मुखर्जी, वीरेंद्र हसदा, प्रकाश बाउरी, अरविंद पाठक, विनोद मरांडी, निताई रजवार आदि शामिल थे। अध्यक्षता एवं संचालन ग्रामीण जिला जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रविश्वर मरांडी कर रहे थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
वहीं दूसरी ओर हूल दिवस के मौके पर क्षेत्र के पांडेडीह गांव में भी पूर्व मुखिया व झामुमो के युवा नेता समीर कुमार मुर्मू के नेतृत्व में हूल दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ग ई। मौके पर नुनु लाल हेंब्रम, मनोहर हेंब्रम समेत काफी संख्या में लोग थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top