



सिद्धो-कान्हो जैसे महान योद्धाओं का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत : मथुरा

विधायक ने लटानी में वीर सिद्धो-कान्हो की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : पूर्वी टुंडी ब्लॉक रोड स्थित लटानी में सिद्धो-कान्हों की आदमकद प्रतिमा का अनावरण सह 11वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने वीर सिद्धो-कान्हों की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।
इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की अस्मिता की रक्षा के लिए वीर शहीदों द्वारा दिए गए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सिद्धो-कान्हो जैसे महान योद्धाओं का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान सिद्धो-कान्हों स्मारक समिति लटानी की ओर से विधायक को प्रतिमा स्थल पर चारदिवारी एवं शेड निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।
प्रतिमा अनावरण के पश्चात आदिवासी महिलाओं द्वारा पारंपरिक नृत्य-संगीत का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे आयोजन को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से लटानी पंचायत के मुखिया मो ऐनुल हक, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, महादेव कुम्भकार, मिहिलाल हेम्ब्रम, कलेश्वर हेम्ब्रम, राजीव किस्कू, बबलू बास्की, गिरिलाल किस्कू, अजीत मिश्रा, रामप्रसाद दास, रफीक अंसारी, जीतेन कुमार, सुबल दास, विरेन्द्र हांसदा, दिनेश रजक, प्रबोध मंडल, दिलीप मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




