सिद्धार्थ गौतम बोले- ट्रेड यूनियन के साथ बाघमारा में राजनीतिक सक्रियता बढ़ाना जरूरी बाघमारा में जनता मजदूर संघ की बैठक में संघर्ष तेज करने का आह्वान

Advertisements

सिद्धार्थ गौतम बोले- ट्रेड यूनियन के साथ बाघमारा में राजनीतिक सक्रियता बढ़ाना जरूरी

बाघमारा में जनता मजदूर संघ की बैठक में संघर्ष तेज करने का आह्वान

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के एरिया वन गेस्ट हाउस में जमसं के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित समारोह के दौरान संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। श्रमिकों को हक व अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष तेज करने और आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने का शंखनाद किया गया।
संघ के केंद्रीय महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने अपने संबोधन में ट्रेड यूनियन के साथ-साथ बाघमारा विधानसभा में राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।उन्होने चार लेबर कोड पर कहा कि इससे श्रमिकों को नुकसान होगा। लेबर कोड के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि बरोरा क्षेत्र और ब्लॉक टू क्षेत्र के चार हजार मेन पावर में से आधा से अधिक संघ के सदस्य हैं। उन्होंने सदस्यता संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि मेहनतकश श्रमिकों को और अधिक सुविधा कैसे मिले, इसपर मंथन करने की जरूरत है।
मौके पर गोपाल मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, विजय चौहान सहित बरोरा व ब्लॉक टू क्षेत्र जनता मजदूर संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top