शव के साथ जोडापोखर थाना का घेराव, पुलिस मांगा 3 दिन का समय
जुआ अड्डा से हत्या का साजिश की आशंका, जीत का राशि बना कारण!
डीजे न्यूज तिसरा।जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सोमवार को कांटा घर के पास स्थित आउटसोर्सिंग डंप से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मृतक की पहचान जेलगोड़ा 7 नंबर खपड़ाधौड़ा निवासी 45 वर्षीय गुड़ु शेख के रूप में हुई है। सोमवार सुबह जैसे ही डंप क्षेत्र में शव देखे जाने की खबर फैली, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की प्रबल आशंका जताई है।मृतक शमीम अंसारी, जेलगोरा 16 नंबर खपड़ा धौड़ा के रहने वाले थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि शमीम अंसारी अपने पीछे पत्नी तराना परवीन और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें दो पुत्री—मीठी (13 वर्ष), मेहक (11 वर्ष) एक पुत्र आर्यन (7 वर्ष) शामिल हैं।
शव का पोस्टमार्ट के बाद परिजन वार्ड पार्षद वलीम व कांग्रेस नेता शमशेर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जोडापोखर थाना पहुचे। लोगों ने पुलिस से मामले का उद्भेदन एवं हत्यारे की गिरफ्तारी का मांग कर रहे। जिसपर जोडापोखर थाना पुलिस ने आंदोलित लोगों सबसे मामले का उद्भेदन के लिए तीन दिन का समय मांग की। जिसके बाद पार्षद एवं कांग्रेस नेता शमशेर आलम ने दूरभाष पर सिन्दरी एसडीपीओ सत्यम कुमार एव सीटी एसपी से फोन पर बात कर पुरे घटना क्रम की जानकारी दी। जिसपर सीटी एसपी ने कहाकि मामले की जानकारी है। जोडापोखर पुलिस को तत्काल मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया गया है। जिसपर लोग शव लेकर घर की ओर चलते बने।फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती है। सुनसान इलाकों का फायदा उठाकर अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था ठप होने के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
जुआ अड्डा से हत्या ला जन्म तो नहीं!
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक रविवार की रात करीब 8 बजे अपनी पत्नी के साथ कही से घर लौटा। उसके बाद किसी का फोन आया तो वह अपनी बाइक से निकला । शमीम अपनी बाइक डीगवाडीह में खडा कर दी। दुसरे के साथ वहां से रोज की तरहपास के जुआ अड्डा पर चला गया । जुआ में काफी पैसा जीतने के बाद वहां निकला। जहां की रास्ते में पडा शव मिला। जिससे आशंका जताया जा रहा की हत्या का तार उक्त जुआ अड्डा से ही जुड़ा हुआ है।