
शुक्रवार को मनोरोग विभाग में डॉ मिनाक्षी, सर्जरी विभाग में रहेंगे डॉ गोलाश
डीजे न्यूज, धनबाद:
शुक्रवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन में डॉ नीलम बाला और डॉ पीपी पांडेय रहेंगे। जबकि हड्डी रोग में डॉ मुकेश प्रसाद, सर्जरी में डॉ संजीव गोलाश, नेत्र में डॉ सरोजिनी मुर्मू, दंत रोग में डॉ सुनिता सिन्हा, शिशु रोग विभाग में डॉ मनोज हेंब्रम, मनोरोग विभाग में डॉ मीनाक्षी दुबे, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ संध्या तिवारी तथा फिजियोथेरेपी में डॉ दीपाली राय रहेंगे।
वहीं गायनी इमर्जेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अपूर्वा दत्ता, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ अंजना कुमारी तथा रात 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक डॉ सुमन रहेंगे।
जेनरल इमर्जेंसी में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉ ईपिल टोपनो, दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक डॉ राकेश रंजन तथा रात 9 बजे से शनिवार सुबह 9 बजे तक डॉ मंगेश रहेंगे।