शताब्दी वर्ष पर झरिया में आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Advertisements

शताब्दी वर्ष पर झरिया में आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में झरिया नगर इकाई की और से रविवार को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन की शुरुआत श्री श्याम मंदिर परिसर से  हुई,जो पार्क मोड़, थाना रोड, ऊपर राजबारी, कतरास मोड़,राजातालाब लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी रोड, धर्मशाला रोड होते हुए पुनः श्री श्याम मंदिर पहुंचा।
यहां आयोजित बौद्धिक में अखिल भारतीय क्रीड़ा परिषद के मंत्री संजय तिवारी  ने कहा कि 1925 की विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना हुई थी। तब से संघ समाज को संगठित कर व्यक्ति निर्माण व राष्ट्र के उत्थान का कार्य कर रहा है। विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है। उन्होंने वीर भोग्य वसुंधरा का संदेश देते हुए समाज परिवर्तन के लिए संघ के ‘पंच परिवर्तन’ (स्व, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक बोध और कुटुंब प्रबोधन) पर बल दिया।
उन्होंने, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग और सामाजिक परंपराओं का संरक्षण पर बल दिया।
कार्यक्रम में नगर संघचालक डॉ. देवकीनंदन पांडे, कार्यवाह दयानंद शर्मा, सह कार्यवाह अखिलदेव जी, झरिया विधायक रागिनी सिंह, ब्रह्म कुमारी संस्था की महिला शक्ति के अलावा
आचार्य बलदेव पांडे, हरीश जोशी, सम्मेलन  राजकुमार अग्रवाल, श्याम सुंदर स्वर्णकार, परमेश्वर स्वर्णकार, अनूप लिलहा ,
सत्यदेव सिंह, रामश्रेष्ठ झा, थानेश्वर गुप्ता, अजय वर्मा, डॉ वीरेंद्र शर्मा, अरिंदम बनर्जी, सुखलाल वैद्य, महेश गुप्ता, अजीत गुप्ता,
डॉ नीरज पांडे, सत्यदेव पांडे, चंदन केसरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे।
पथ संचलन के दौरान ब्रह्म कुमारी संस्था की महिला शक्ति के अलावा राजबाड़ी एवं चार नंबर में पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में शस्त्र पूजन व भगवती दुर्गा का सामूहिक आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें झरिया विधायक रागिनी सिंह सम्मिलित हुई। उनके साथ महिला शक्ति भी मौजूद थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top