श्रवण बने संगठन मंत्री विनोद को मिला कार्यालय सचिव का दायित्व

Advertisements

श्रवण बने संगठन मंत्री विनोद को मिला कार्यालय सचिव का दायित्व
डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में धनबाद जिला कमेटी के लिए आठ कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया। जिसमें कृष्णा प्रसाद (टुंडी), हरदेव प्रसाद सिंह (पूर्वी टुण्डी), मथन चंद्र दासोंधी (गोविन्दपुर),
इम्तियाज अंसारी (तोपचांची), मनोऊर् सुल्तान (बाघमारा), संजीत पासवान (धनबाद-2),          सुगंध कुमार (निरसा-1), अरधेंदू कुमार सिंह (निरसा -2) शामिल हैं।

इसके अलावा जिला कमिटि के संगठन मंत्री के रिक्त पद पर कतरास के श्रवण कुमार महतो
और कार्यालय सचिव के पद पर झरिया के विनोद कुमार महतो को मनोनीत किया गया।
मौके पर जिला महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष  संजीव कुमार, राम लखन कुमार,  नीरज कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव दिनेश राम, राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, उप कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद साव उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top