Advertisements

श्रमिक चौपाल में दी ग ई योजनाओं की जानकारी
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
क्षेत्रीय निदेशालय धनबाद के तत्वावधान में शुक्रवार को कैलुडीह हरिजन टोला तथा छाताबाद 5 नंबर में श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया। विभाग के शिक्षा अधिकारी आर के गोप ने श्रमिकों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे ई श्रम कार्ड, नेशनल कैरियर सर्विस कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री श्रम मान धन योजनाओं की जानकारी दी। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड यानी आभा कार्ड बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक गोविंद प्रसाद रवानी, सहिया रानी देवी, मिथिलेश पांडेय आदि थे।