

























































श्रम संहिता के खिलाफ एकजुटता की आवश्यकता: नरेंद्र सिंह

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): चार श्रम संहिताओं के खिलाफ मजदूरों ने बुधवार को केओसीपी परियोजना कार्यालय के समक्ष नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। मजदूर नेता नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार और प्रबंधन की मंशा सही नहीं है। लेबर कोड के खिलाफ सभी मजदूरों को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है। सरकार की ओर से जो चार- श्रम कानून लागू किया जा रहा है वह खतरनाक है। फिर एक बार निजीकरण की ओर ले जाया जा रहा है। अध्यक्षता शिव शंकर महतो ने की। संचालन नरेंद्र कुमार सिंह ने किया। मौके पर प्रभाष सिंह, सुभाष महतो, हराधन मोदक, हीरालाल गोराई, भगवान नोनियां, उमा शंकर वर्मा, हेमंत, तूफान सिंह, आलोक सिंह, मनोज रवानी, निरंजन कुमार, कैलाश सिंह, अवधेश, सूर्यनाथ, चंदा, किरण, रिंकू, सुनीता, अमली, बजरंगी, राजकुमार, दीपक, बबलू, चंदन, सज्जन ठाकुर, दीपक, संजय, जयकिशन महतो के अलावे अन्य कर्मी भी शामिल थे l



