























































श्रीराम सेना ने सब्जी बेचने वाली महिलाओं के बीच बांटे कंबल

डीजे न्यूज, धनबाद : निमियाघाट से धनबाद के विभिन्न जगहों पर सब्जी बेचने आने वाली महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया।
श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी उदय प्रताप सिंह एवं उनके समर्थकों ने सरायढेला, पुलिस लाइन, हीरापुर, हनुमान मंदिर परिसर, रणधीर वर्मा चौक, रांगाटांड़ में भ्रमण कर महिलाओं को कंबल प्रदान किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सड़क किनारे सो रहे लोगों का हालचाल जाना।
उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। जो आनंद और सुकून जरूरतमंदों की सेवा करने में आता हैं वह अन्य कार्यों में नहीं आता हैं। उन्होंने इस कड़कड़ाती ठंड में अलाव हर चौक चौराहों पर व्यवस्था कराने का आग्रह डीसी से किया। कंबल वितरण अभियान में प्रेम शंकर सिंह, उमेश तिवारी, अविनाश, श्वेताब सिंह, अनुभव, आदर्श, गौरव, अजय पांडे आदि थे।



