



श्री सेवा चालक दल समिति ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव को दिया समर्थन

डीजे न्यूज, धनबाद: श्री सेवा चालक दल समिति” धनबाद के सदस्य रविवार को विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचे। समिति ने नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि संजीव कुमार के नेतृत्व में धनबाद के विकास को नई दिशा मिलेगी। सभी सदस्यों ने एक स्वर में संजीव कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
विधायक राज सिन्हा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धनबाद की जनता से अपील की कि वे क्रमांक संख्या 27 पर हरी मिर्च छाप पर मुहर लगाकर भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि धनबाद को एक सशक्त, स्वच्छ और विकसित नगर बनाया जा सके।




