Advertisements





श्री बालाजी मंदिर में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन
धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए बाघमारा विधायक शत्रुघ्न
डीजे न्यूज, धनबाद: जगजीवन नगर के सुप्रसिद्ध श्री श्री बालाजी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर शनिवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अनुष्ठान में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल हुए और पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि व शांति की कामना की।
अनुष्ठान में भगवान बालाजी (हनुमान जी) के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने, सामूहिक भक्ति बढ़ाने, मंदिर की स्थापना दिवस (प्राण प्रतिष्ठा) मनाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। इसमें भजन, शोभायात्रा, सवामणी भोग और महाप्रसाद वितरण के माध्यम से भक्तों को सुकून और आशीर्वाद मिलता है।



