शरद पूर्णिमा पर मां दुर्गा का ‘चाल’ पलौंजिया तालाब से निकाला गया

Advertisements

शरद पूर्णिमा पर मां दुर्गा का ‘चाल’ पलौंजिया तालाब से निकाला गया

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंडप में प्रतिमा की पुनः स्थापना

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को पलौंजिया ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंडप में परंपरागत उत्सव का आयोजन हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी पलौंजिया तालाब से माँ दुर्गा की विसर्जित प्रतिमा का ‘चाल’ बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकालकर दुर्गा मंडप लाया गया। विद्यमान आचार्य सुरेन्द्र पांडेय ने भक्तों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर प्रतिमा के चाल का पूजन किया, तत्पश्चात मंदिर परिसर में चाला की विधिवत स्थापना की गई।

बताया गया कि विजयादशमी के दूसरे दिन शुक्रवार को ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंडप से माँ दुर्गा की प्रतिमा को भ्रमण के लिए निकाला गया था और जयकारों, ढोल-नगाड़ों व शंखध्वनि के बीच तालाब में विसर्जन किया गया था। शरद पूर्णिमा पर उसी प्रतिमा के चाला को पुनः तालाब से उठाकर दुर्गा मंदिर में स्थापित किया गया। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, परंपरा और उत्साह का प्रतीक रहा। मौके पर दुर्गा पूजा सहयोग समिति के अध्यक्ष दयानंद राम, सचिव प्रमुख रामु बैठा, मुखिया किसुन राम, उपाध्यक्ष अरविंद मोदी, सहित सुखदेव राम, बासुदेव बैठा, दामोदर मोदी, मनोज साव, गजेन्द्र मोदी, अरविंद कुमार, चंद्रिका महतो, रामु महतो, नवीन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top