Advertisements

श्रावणी मेला के 21 वें दिन 1.78 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
डीजे न्यूज, देवघर:
राजकीय श्रावणी मेला के 21वें दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुंची। अहले सुबह 04:15 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,78,439 है। बाह्य अर्घा के माध्यम से 52,856 आंतरिक अर्घा से 1,16,375 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम से 9208 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।