शो रुम से खरीदकर घर जा रही  टोटो ने लूना को मारी टक्कर, भाजपा  कार्यकर्ता के पति की मौत  टोटो मालिक के आवास पर शव रखकर किया हंगामा, मुआवजे की मांग

Advertisements

शो रुम से खरीदकर घर जा रही  टोटो ने लूना को मारी टक्कर, भाजपा  कार्यकर्ता के पति की मौत

टोटो मालिक के आवास पर शव रखकर किया हंगामा, मुआवजे की मांग

डीजे न्यूज, गिरिडीह : बिरनी प्रखंड अंतर्गत केसोडीह पँचायत की सिरमाडीह गांव की भाजपा की महिला कार्यकर्ता बसमतिया देवी के पति 65 वर्षीय जिबलाल मंडल की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में जख्मी जिबलाल मंडल को इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था। जाने के क्रम में रास्ते में बगोदर के समीप शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। रास्ते से ही शव को लेकर स्वजन भरकट्टा ओपी शनिवार देर शाम को पहुंचे। रविवार को ओपी प्रभारी अमन सिंह प्रविधान के तहत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मौत की खबर मृतक के स्वजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया है। ओपी प्रभारी ने गम्भीरता से लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त टोटो को जब्त कर भरकट्टा ओपी ले गए। केसोडीह के पँचायत समिति सदस्य कामेश्वर मंडल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि घटना शुक्रवार देर रात्रि करीब 8:30 बजे को भरकट्टा – केसोडीह-बराय मुख्यमार्ग की है। जिबलाल मंडल भरकट्टा बाजार से अपने लूना बाइक से घर जा रहा था।इसी बीच नई टोटो ने रामानन्द ठाकुर के घर समीप पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में जिबलाल मंडल गम्भीर रुप से घायल हो गया। स्वजन व ग्रामीण उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। शनिवार दोपहर को चिकित्सा पदाधिकारी ने गम्भीर हालत देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के क्रम रास्ते मे बगोदर के समीप उसने दम तोड़ दिया। कहा कि नई टोटो इसी ओपी क्षेत्र बराय गांव के दशरथ महतो उर्फ बंडु महतो के पुत्र पंकज वर्मा शुक्रवार को ही गिरिडीह शोरूम से लेकर घर जा रहा था। नई टोटो घर पहुंचने से पहले करीब दो किलोमीटर दूरी पर ही घटना का अंजाम दे दिया है। ओपी प्रभारी की सतर्कता व दबिश के कारण चालक टोटो लेकर भगा नही सका। पंसस ने कहा कि मृतक की तीन पुत्री हैं। पुत्री की शादी हुई है। सभी अपने अपने ससुराल में रहती है। जिबलाल मंडल  जीविकोपार्जन के लिए भरकट्टा बाजार में छोटा सा दुकान चलाता था। प्रतिदिन की तरह जिबलाल मंडल अपने लूना बाइक से घर जाता था।उनके मौत के बाद उनकी पत्नी की परवरिश के लिए समस्या बढ़ गई है।ओपी प्रभारी अमन सिंह ने कहा कि टोटो को जब्त किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के स्वजन से आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज होगी।

 

ग्रामीण व मृतक के रिश्तेदारों ने टोटो मालिक के घर पर शव रख की मुआवजा की मांग

ग्रामीण व मृतक के स्वजन तथा रिश्तेदारों ने शव को अंतिम संस्कार नहीं कर टोटो मालिक भरकट्टा ओपी के बराय के दशरथ महतो उर्फ बंडु महतो व उनके पुत्र पंकज वर्मा के  घर रख मृतक के आश्रित के लिये मुआवजा व चालक को गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। टोटो मालिक के घर पर शव रखते ही तनाव की स्थित पैदा हो गई। लोगों ने कहा कि इस घटना से सभी लोग दुःखित हैं। लेकिन किसी के घर पर शव रखना उचित नहीं है। मुआवजा व टोटो मालिक व चालक की गिररफ्तारी की मांग करना उचित है लेकिन  टोटो मालिक के घर पर शव को रखना ठीक नहीं है। टोटो मालिक को भी मृतक के आश्रित पत्नी के लिए मानवता का परिचय दे सहयोग किया होता तो शायद यह नौबत नहीं आती। टोटो मालिक व मृतक एक ही पँचायत के हैं। ओपी प्रभारी अमन  सिंह,  प्रमुख रामू बैठा, उप प्रमुख शेखर शरण दास, मुखिया कृष्णकांत वर्मा, पंसस कामेश्वर मंडल आदि ने टोटो मालिक के घर पहुंच हंगामा को शांत कराया। काफी देर के  टोटो मालिक ने मृतक के आश्रित को मुआवजा देने का अश्वासन दिया। उसके बाद मामला शांत हुआ। मौके पर रणधीर मंडल, भीम वर्मा, मुखिया कमलापति मंडल, विनोद मंडल, बन्धु मंडल, कैलाश मंडल, गोबिंद मंडल, रोहन साव आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top