शनिदेव मंदिर के वार्षिकोत्सव को निकली कलश यात्रा

Advertisements

शनिदेव मंदिर के वार्षिकोत्सव को निकली कलश यात्रा

डीजे न्यूज, कतरास,धनबाद : नावागढ़ स्थित शनिदेव महाराज मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ सह श्री शनिदेव चतुर्थ वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में 251 किशोरी व  महिलाओं ने कलश लेकर नावागढ़, खरखरी, महेशपुर होते हुए महेशपुर छठ तालाब पहुंची।

यहां आचार्य सोनू कुमार पाण्डेय ने वैदिक पूजन व मंत्रोच्चार के पश्चात कलशों में जलभरण करवाया। कलश यात्रा में शामिल भक्त हाथों में भगवा ध्वज लेकर धार्मिक नारे लगा रहे थे। यजमान के रूप में मोहन पाण्डेय पत्नी प्रभा देवा, सुंदर रवानी पत्नी ममता देवी, महेन्द्र ठाकुर पत्नी सरिता देवी, मनोज महतो पत्नी रिंकी देवी थे।

यात्रा में विधायक शत्रुघ्न महतो , फुलारीटांड के पूर्व मुखिया दिलीप कुमार विश्कर्मा, खरखरी मुखिया कुंदन रजक, बिनोद रवानी, राहुल रवानी, संतोष तिवारी, उदय रवानी, मनोज तिवार आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top