शमशेर ने वार्ड 33 व 34 में किया जनसंपर्क

Advertisements

शमशेर ने वार्ड 33 व 34 में किया जनसंपर्क

डीजे न्यूज, धनबाद: कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम ने रविवार को वार्ड संख्या 33 एवं 34 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके साथ जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह भी थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आम जनता से मुलाकात की और कांग्रेस की नीतियों एवं प्रत्याशी के विजन को लोगों तक पहुंचाया।

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में बदलाव की स्पष्ट लहर दिखाई दे रही है। जनता आज मूलभूत सुविधाओं—सड़क, पानी, सफाई और जनसेवाओं—को लेकर गंभीर है और कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम को भरपूर समर्थन दे रही है।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान हर वर्ग के लोगों का सकारात्मक रुझान मिला है, जिससे यह स्पष्ट है कि इस बार नगर निगम में विकास और जनहित की राजनीति को प्राथमिकता मिलेगी। कांग्रेस पार्टी आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगी।
इस अभियान में नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, सोशल मीडिया चेयरमैन देवेंद्र पासवान, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, जिला महासचिव इम्तियाज अली समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top