शक्ति कॉलेज में विनोद बाबू की मनी जयंती

Advertisements

शक्ति कॉलेज में विनोद बाबू की मनी जयंती
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में मंगलवार को झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती मनाई ग ई।  उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो रमेश प्रसाद ने कहा कि धनबाद जिले के सुदूर बलियापुर बड़ादाहा गांव में जन्मे शिक्षाविद् बिनोद बिहारी महतो ‘पढ़ो और लड़ो’ का नारा देकर अमर हो गए। चार फरवरी 1973 को अलग झारखंड राज्य निर्माण के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, प्रसिद्ध मजदूर नेता एके राय, टेकलाल महतो आदि के साथ मिलकर उन्‍होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया। वर्षों अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन कर इसे मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने शिवाजी समाज का गठन कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया। लोगों को शिक्षित करने के लिए सुदूर ग्रामीण इलाकों में उन्होंने अनेक शिक्षण संस्थान खोले। हमें उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। मौके पर प्रो मोकितउद्दीन, प्रो अविनाश कुमार, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी, प्रो राजकुमारी, प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो, प्रो संजय गोप, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, मोहित कुमार महतो, जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी , लाजवंती देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top