

























































शक्ति कॉलेज में बिनोद बाबू की पुण्यतिथि मनी

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में बुधवार को झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने ‘पढ़ो और लड़ो’ का नारा देकर अमर हो गए। उन्होंने वर्षों अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन कर इसे मुकाम तक पहुंचाया। बिनोद बिहारी महतो ने शिवाजी समाज का गठन कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया। लोगों को शिक्षित करने के लिए सुदूर ग्रामीण इलाकों में उन्होंने अनेक शिक्षण संस्थान खोले। इस मौके पर प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो राखेहरी महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो संजय गोप, प्रो राजकुमारी, प्रो नेहा कुमारी, नागेन्द्र महतो, मोहित कुमार महतो , जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी , लाजवंती देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।



