

























































शक्ति ग्राम विकास संघ के पूर्व सचिव को दी गई श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन किया गया।
शक्ति ग्राम विकास संघ के पूर्व सचिव एवं शक्ति मेला समिति के अध्यक्ष आजाद सिजुआ निवासी रंजीत महतो के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय परिवार की ओर से शोक संवेदना प्रकट किया गया।
दिवंगत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि एक बेहतरीन व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव, मृदभाषी एवं महाविद्यालय परिवार के लिए योगदान रखने वाले शख्स को हमेशा के लिए खो दिया। यह एक अपूर्णीय क्षति है। बता दें कुछ माह से बीमारी से जूझ रहे रंजीत ने बुधवार रात अंंतिम सांस ली।
मौके पर प्रो रमेश प्रसाद, प्रो राखेहरी महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो, प्रो संजय गोप, नेहा कुमारी, मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो, तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी , लाजवंती देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।



