


शक्ति ग्राम विकास संघ के पूर्व अध्यक्ष रंजीत का निधन,
शोक की लहर, विधायक मथुरा ने जताया गहरा दुख
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शक्ति ग्राम विकास संघ के पूर्व अध्यक्ष टाटा सिजुआ 12 नंबर निवासी रंजीत महतो (62 वर्ष) का निधन बुधवार शाम हो गया। वह कुछ माह से बीमार चल रहे थे। उन्होंने फुसरो के मकोली में अंतिम सांस ली। मकोली से उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर मकोली से टाटा सिजुआ 12 नंबर लाया जाएगा।
झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दिवंगत रंजीत टाटा स्टील के पूर्व कर्मी थे। वे झामुमो के संस्थापक सदस्य के साथ वर्तमान में शहीद शक्तिनाथ महतो मेला कमिटी के अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल रहे थे।
उनके निधन की खबर सुनकर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
विधायक ने कहा की उनका निधन सिजुआ क्षेत्र और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। खासकर मुझे निजी क्षति पहुंची है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में शक्ति ग्राम विकास संघ के कोषाध्यक्ष रामेश्वर महतो, अध्यक्ष बैधनाथ महतो, नीलकंठ नारायण महतो, राकोमयू के सिजुआ शाखा अध्यक्ष संजय सिंह, दुर्गा महतो, धीरेन चन्द्र महतो, शैलेन्द्र ठाकुर, देवानंद महतो, पवन महतो, मदन महतो, चंद्रिका सिंह यादव, जनक लाल, संजय राय, पुनर्वसु दास, सकरु महतो, बाबूनाथ महतो, बसंत महतो, सदानंद चौहान, राजेन्द्र पासी, आनंद महतो, प्रतोष महतो, बीरू सिंह, सुमित महतो, राजेश महतो, कृष्णा मंडल, अरुण महतो, बबलू महतो आदि हैं।
