
शिवराज सिंह चौहान से मिले ढुलू, विकास और जनसेवा पर वार्ता
डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कृषि मंत्रालय में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच विकास, संगठनात्मक सशक्तिकरण और जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सांसद महतो ने बैठक में अपने संसदीय क्षेत्र धनबाद में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की और कृषि एवं ग्रामीण विकास को लेकर सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जैसे वरिष्ठ नेता का अनुभव और नेतृत्व हमेशा प्रेरणादायक है। शिवराज सिंह जैसे वरिष्ठ नेता से मार्गदर्शन प्राप्त करना हमेशा प्रेरणादायक होता है। उनके अनुभवों से हमें संगठन व जनसेवा की दिशा में और मजबूती से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।