शिवम को वापस मिला खोया हुआ मोबाइल

Advertisements

शिवम को वापस मिला खोया हुआ मोबाइल

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): जोगता थाना क्षेत्र के पुराना श्यामबाजार निवासी शिवम कुमार गुप्ता को उसका खोया हुआ मोबाइल‌ वापस मिल गया है। पहली दिसंबर 2024 को शिवम के टेक्नो स्पार्क 10 सी कंपनी का मोबाइल
सिजुवा 10 नम्बर मोड़ के समीप गुम हो गया था। इस संबंध में जोगता थाना में सन्हा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी निर्देशनुसार उक्त मोबाइल को पु0अ0नि0 अकबर अहमद खान ने तकनीकी शाखा के सहयोग से गुरुवार को बरामद कर लिया। उन्होंने मोबाइल के पंजीकृत मालिक शिवम कुमार गुप्ता को थाना बुलाकर सुपुर्द किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top