शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के निमित निकली भव्य कलश यात्रा

Advertisements

शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के निमित निकली भव्य कलश यात्रा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद) : अंगारपथरा के पथल कोठी स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के निमित शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सूर्य मंदिर स्थित कतरी नदी के तट पर पहुंचे। यहां वेद मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जलभरण करवाया गया। श्रद्धालु वापस उसी रास्ते से मंदिर परिसर पहुंचे। दोपहर को मंडप प्रवेश, वेदी पूजन एवं जलाधिवास संपन्न कराया गया। रविवार को वेदी पूजन, पुष्पाधिवास, शंकर अधिवास, सज्जा अधिवास तथा हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा।
सोमवार को विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी तथा अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ होगा। मंगलवार को अखंड हरि कीर्तन की पूर्णाहुति के साथ महाभोग प्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर वार्ड संख्या 5 के नवनिर्वाचित पार्षद निरुपमा देवी, आंगनबाड़ी सेविका लौली देवी, पोषण सखी सोनी पासवान, गुड़िया देवी, फूल कुमारी, राजाराम यादव, चंद्रदीप वकील, सुरेश लाल, कुंदन सिंह, भोलू यादव, मनोज बाउरी, विनोद प्रसाद आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top