Advertisements




शिविर में लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर लायंस क्लब की ओर से प्रज्ञा डायग्नोस्टिक सेंटर में बुधवार को नि:शुल्क ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो दर्जन से भी अधिक लोगों की जांच की गई । उपस्थित लोगों को मधुमेह बीमारी से बचाव से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गई । शिविर में टेक्नीशियन संजीत भंडारी, क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी, सचिव शंकर रविदास, गिरधारी लाल अग्रवाल, अशोक श्रीवास्तव, मानिक मंडल, संदीप साहू, अंकित लिख्मनिया आदि थे।




