शिक्षक समाज की रीढ़ हैं: जलेश्वर महतो

Advertisements

शिक्षक समाज की रीढ़ हैं: जलेश्वर महतो
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
बिनोद बिहारी महतो स्मारक उच्च विद्यालय निचितपुर में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। झारखण्ड माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्थापक सह झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्रता एवं दृढ़ इच्छाशक्ति अति आवश्यक है। उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की अपील विद्यार्थियों से करते हुए कहा कि विद्यालय के प्रगति में शिक्षकों का काफी योगदान रहा है। शिक्षक समाज की रीढ़ है। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सानू कुमार महतो एवं संचालन वर्तमान सचिव राहुल कुमार महतो ने किया।
मौके पर पूर्व अध्यक्ष नारायण महतो, दुर्गा महतो , पूर्व सचिव ओलिन प्रसाद महतो,  सदस्य निर्मल महतो, जगत महतो  रतिलाल किस्कू, महादेव महतो, राम प्रसाद महतो, मोगल महतो, गणेश महतो, केशव महतो, शंकर महतो , सरजू महतो ,महेश महतो , अमृत लाल महतो ,निजाम अंसारी ,मोलिंद दास, रतिलाल किस्कू, विद्यालय के आचार्य गंगाधर महतो, राजू महतो, पुनुलाल महतो , सीताराम रजवार, गोपाल महतो  दीपक प्रजापति ,  धनेश्वर कुमहार , रीतलाल साव, अर्जुन महतो शशिभूषण पांडेय, कुंती देवी, उमा देवी उपस्थित थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top