शिक्षक राष्ट्र निर्माता, संघ को साथ लेकर करेंगे काम : नागेंद्र प्रसाद सिंह

Advertisements

शिक्षक राष्ट्र निर्माता, संघ को साथ लेकर करेंगे काम : नागेंद्र प्रसाद सिंह

हुसैनाबाद बीआरसी में नवपदस्थापित शिक्षा पदाधिकारी का भव्य स्वागत

डीजे न्यूज, पलामू : हुसैनाबाद बीआरसी में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले नवपदस्थापित क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (उ०) नागेंद्र प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष मु0 जुबैर अंसारी एवं सचिव निर्मल कुमार ने किया। इस दौरान दर्जनों शिक्षकों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन करते हुए शॉल और बुके भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव निर्मल कुमार ने कहा कि हुसैनाबाद प्रखंड 22 पंचायतों से आच्छादित है और शैक्षिक क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। विभागीय रिपोर्टिंग में भी यहां का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। मीड डे मील रिपोर्टिंग की अधिकारियों द्वारा लगातार सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मूल कार्य शिक्षण है, जिसे वे दक्षता के साथ निभाते हैं। शत-प्रतिशत बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाता है, जिसमें कार्यालयकर्मियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आठवीं बोर्ड परीक्षा और मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर परिणाम इसके ताजा उदाहरण हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी से भी पूर्व की तरह सकारात्मक सहयोग मिलता रहेगा।

वहीं, सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर परिणाम देना जानते हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं शिक्षक रह चुके हैं, इसलिए शिक्षकों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षक संघ को विश्वास में लेकर कार्य किया जाएगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। किसी भी प्रकार की समस्या या गतिरोध होने पर शिक्षक सीधे संपर्क कर सकते हैं, वे हर समय सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। उनके इस वक्तव्य पर शिक्षकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मो जुबैर अंसारी ने किया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, अरुण कुमार चौधरी अध्यक्ष हैदरनगर, रामचंद्र राम सचिव हैदरनगर, कन्हैया प्रसाद एच एम, वरीय शिक्षक सुरेंद्र राम जिला संयुक्त सचिव, गिरिवर राम, इशरत हुसैन, विकास प्रसाद पूर्व अध्यक्ष, जितेंद्र राम प्रखंड कोषाध्यक्ष, शंकर पासवान, कृष्ण कांत सिंह, धुरेंद्र पटेल, दिवाकर पटेल, महेंद्र प्रसाद, डीएन सिंह, राम लाल राम, मनोज कुमार चौधरी, उपेंद्र कुमार, प्रमोद पासवान, अवधेश पासवान, सुनिल पासवान, योगेंद्र पासवान, अनूप सिंह सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top